रात्रि चौपाल में हुआ आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण- जिला कलक्टर अवधेश मीना*

 *रात्रि चौपाल में हुआ आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण- जिला कलक्टर अवधेश मीना*



*ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश*


सलूंबर, 7 फरवरी । इटाली ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की गई । चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।


रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए पेयजल, विद्युत, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली, ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का तीन दिन में निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।


सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।


चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही आमजन से प्रशासनिक योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की गई।

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही अधिकारियों की उपस्थिति से समस्याओं के समाधान में सुविधा मिली है।


कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि चौपाल में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर समयबद्ध समाधान किया जाएगा।

--0–

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार