आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वाधान में जैन बोर्डिंग सलूम्बर में दस दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ*
*आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वाधान में जैन बोर्डिंग सलूम्बर में दस दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ*
सलूंबर, 5 जनवरी। आयुर्वेद विभाग और राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय नि शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक राजीव भट्ट, सहायक निदेशक भानुकुमार जैन, नेता प्रति पक्ष प्रभुलाल जैन महावीर इंटरनेशनल के जडावचंद जैन द्वारा किया गया।
पूर्व वर्ष की सफलता को देखकर शिविर में महावीर इंटर नेशनल द्वारा स्वास्थ्य की सेवा में पुनीत कार्य करते हुए जगह निशुल्क उपलब्ध करवाई गई है।
कार्यक्रम में नगर परिषद उप सभापति अब्दुल रऊफ, एवं सेवा भारती के अध्यक्ष सोहनलाल भलवाड़ा , डॉ संजय जैन, युवा शाखा अध्यक्ष , गजेन्द्र शाह जैसे गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शिविर का
अवलोकन किया और आयोजन की सराहना की।
*शिविर के पहले दिन की उपलब्धियां*
शिविर में पहले दिन 59 एनसीडी (गैर संचारी रोगों) की स्क्रीनिंग की गई एवं उपचार किया गया 35 मरीजों ने आज अर्श, भगंदर और फिस्टूला जैसी बीमारियों के लिए क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा हेतु पंजीकरण कराया।
149 विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। 65 पंचकर्म हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया इसके साथ ही कुल 298 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
*योग सत्र की शुरुआत*
शिविर प्रभारी ने बताया कि मंगलवार से शिविर में प्रातः 7:00 बजे से योग अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें नागरिकों को योग और प्राचीन आयुर्वेदिक विधियों से स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने का मार्गदर्शन मिलेगा।
इस दौरान नागरिकों ने कहा कि शिविर आयुर्वेद और योग की ताकत को समाज तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। विभाग के उपनिदेशक डॉ राजीव भट्ट ने आयोजन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहल क्षेत्र के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। और जिला मुख्यालय पर ऐसे आयोजन नियमित करने पर जोर दिया।
इस दौरान डॉ जितेंद्र जोशी सहायक नोडल अधिकारी आयुर्वेद वि भाग द्वारा जिला सलूंबर में किए गए कार्य बताए जिसमें
आयुर्वेद विभाग द्वारा किए गए नवाचारों पर प्रकाश डाला।
शिविर आयोजकों ने बताया कि यह अर्श/मस्सा (पाइल्स), भगन्दर (फ़िससुला), परिकर्तिका (फिशर), गुदा रोगों का क्षार सूत्र विधि से निशुल्क ऑपरेशन किए जायेंगे।
सहायक शिविर प्रभारी ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के विशेषज्ञों द्वारा स्त्रीरोग-सफेद पानी, रक्त प्रदर, PCOD, वातरोग-संधि वात आमवात, कमर दर्द, पेट सम्बन्धित रोग-अम्लपित, कब्ज, अल्सर, गृहणी, मस्से, बवासीर, भगंदर, त्वचा विकार-दाद, एक्ज़ीमा,सफेद दाग, जीवन शैली जन्य विकार, रक्तचाप, शुगर, थाइराइड, किडनी विकार, पथरी, पेशाब सम्बन्धित समस्याओ का निशुल्क उपचार किया जाएगा।
शिविर के दौरान प्रोस्टेट, यौन विकार, पुरानी ऐलर्जी , खाँसी, बुखार, कमजोरी इत्यादी बिमारियों का निशुल्क उपचार किया जाएगा।
सहायक शिविर प्रभारी ने बताया कि प्रातःकालीन प्रतिदिन योगाभ्यास (प्रातः 7 से8 तक)
नि शुल्क पाईल्स ऑपरेशन हेतु पंजीकरण के लिए सम्पर्क करें। मो. 9571003244 , 9680619437
निशुल्क ओपीडी समयः प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक
आयुर्वेद विभाग द्वारा बताया गया सलुम्बर में कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा, और आयुर्वेद पद्धति द्वारा विभिन्न बीमारियों का उपचार नि शुल्क प्रदान किया जाएगा।
इस दौरान डॉ अख्तर हुसैन शिविर प्रभारी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें