राजस्थान के पाली जिले में सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का हुआ विमोचन***
*राजस्थान के पाली जिले में सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का हुआ विमोचन***
***
*मात्र सवा रुपए में होगा विवाह*
पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में 30 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की विवाह कार्यकारिणी और पोस्टर विमोचन मारवाड़ जंक्शन में किया गया ।
मारवाड़ जंक्शन में पहली बार 21 जोड़ों का सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस विवाह सम्मेलन में आर्थिक रूप से गरीब , असहाय, अनाथ, युवक युवतियों का विवाह निशुल्क करवाया जाएगा।
विवाह समिति अध्यक्ष प्रहलाद कंडारा ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाह समारोह के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 दिसंबर से आरंभ हो गई थी।
आवेदन कर्ता सवा रुपए विवाह समिति के पास जमा करवा कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं । वहीं संरक्षक नागेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि मारवाड़ में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है।
जिन कन्याओं के माता-पिता नहीं है , उनकी इस विवाह समिति में प्राथमिकता रहेगी।
इस आयोजन में 36 कौम को साथ लेकर सामाजिक एकता रूपी इस कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न जाति के वर वधु के जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें