जोड़ली में अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण का संकल्प ,सहयोग की अपील
*जोड़ली में अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण का संकल्प ,सहयोग की अपील
***
5 जनवरी 2026 को ग्राम जोड़ी में आयोजित सर्व समृद्धि बैठक में निर्णय लिया गया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व 14 अप्रैल 2026 तक गांव में अंबेडकर लाइब्रेरी का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा बैठक में युवा बुजुर्ग और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे बैठक में अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण समिति का गठन किया गया।
इसमें दिनेश पुत्र सरदार राम,हंसराज पुत्र भोलाराम ,रंजीत पुत्र नाथूराम और पवन पुत्र जगदीश,विनोद पुत्र खेमचंद,नेता राम पुत्र सुगनाराम एवं गजेंद्र पुत्र मन्नालाल को नियुक्त किया गया।
ग्रामीणों ने हर घर से सहयोग कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभी कर्मचारी अधिकारी जागरूक और भामाशाहों में लाइब्रेरी निर्माण में सहयोग हेतु आगे आने की अपील की।।।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें