अवनीश मुद्गल का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

 अवनीश मुद्गल का सम्मान समारोह हुआ आयोजित



लक्ष्मणगढ़।शहर के शारदा सदन पुस्तकालय में रविवार को गौड़ ब्राह्मण महासभा व शारदा सदन पुस्तकालय समिति के संयुक्त तत्वावधान में जलदाय विभाग लक्ष्मणगढ़ में हाल ही में संस्थापन अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए अवनीश मुद्गल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में मंचासीन अतिथियों में लक्ष्मणगढ़ गौड़ ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी रामजी लाल जोशी, सत्यनारायण नाहरिया तथा शारदा सदन पुस्तकालय मंत्री अरुण सेन शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत निधि शर्मा व पिंकी कुमावत द्वारा तिलक-अर्चन से की गई। इस अवसर पर गायत्री परिवार की निहारिका महर्षि ने बच्चों को संस्कारवान बनाने पर विचार रखे।समारोह के दौरान सुभाष जोशी व पं. रामजी लाल जोशी ने साफा पहनाकर, जबकि प्रकाश पसौरिया व जयप्रकाश शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर अवनीश मुद्गल का सम्मान किया। सूरजभान बिजला ने श्रीफल तथा पवन गोयनका ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व शिक्षाविद रामनिवास शर्मा ने सम्मान पत्र का वाचन कर सम्मान पत्र सौंपा। कार्यक्रम में पं. कमल नयन मिश्रा व चंद्रशेखर जोशी ने मंगलपाठ किया।इस मौके पर , शारदा सदन पुस्तकालय के अध्यक्ष दिनेश मारोठ वाला,सुभाष जोशी, दिन दयाल जोशी,महेश खुड़ीवाला, डॉ सुरेश कुमार ढढ,पवन गोयनका,प्रकाश पासोरिया,जय प्रकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, राजेश पीटीआई, आलोक पराशर,विष्णु शर्मा पीटीआई, प्रहलाद रिंगसिया, भंवरलाल शर्मा (हमीरपुरा), सुरेंद्र इंदौरिया, कंपाउडर सुशील जोशी, दिनेश भातरा सुरेश ढढ,नरोत्तम वैद्य, मुरारी लाल महर्षि, लक्ष्मीकांत लसाडिया, बालकृष्ण जोशी,अरुण नाहरिया, अमरचंद पुजारी, श्री राम नौवाल, दीनदयाल लाटा,अनुराग काछवाल, प्रभु दयाल इंदौरिया, चंद्रशेखर जोशी,सांवरमल शर्मा भुमा वाला, मोतीलाल शर्मा, संजय जोशी, संजय दाधीच, रमाकांत गोंदला, सुरेंद्र मोदी, प्राचार्य मुकेश शर्मा , सुशील पुजारी, सूरजभान बिजला, दामोदर भार्गव, कमल सुरोलिया, आशीष मुद्गल, रवि मुदगल, पुष्पेंद्र निर्वाण,सुरेश रिंगसिया,सुमन शर्मा, मनोज, सोनू सैनी,जय प्रकाश शर्मा, जलदाय विभाग के सुभाष शर्मा, दीपक गौड़ मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाविद कमल गोयनका द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार