राजसमंद के चारभुजा गढ़बोर बाईपास पर गौ माता चौराहा का नामकरण के साथ किया शुभारंभ
*राजसमंद के चारभुजा गढ़बोर बाईपास पर गौ माता चौराहा का नामकरण के साथ किया शुभारंभ
******
राजसमंद जिले के चारभुजा गढ़बोर कस्बे में कई वर्षों से प्रस्तावित गौ माता चौराहा का शुभारंभ शनिवार को विधिवत रूप से किया गया ।
इस अवसर पर बायपास मार्ग सरकारी अस्पताल के समीप गौ माता के नाम का बोर्ड लगाकर चौराहे का नामकरण किया गया।
इस पुनीत कार्य की शुरुआत होते ही क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला जय गौ माता ,जय गोपाल ,जय चारभुजा री ,के जयकारों के साथ गौ भक्तों और ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया। गौरतलब है कि गौ सेवा एवं गौ माता के सम्मान हेतु यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी ।
जिसे अब क्षेत्र के गो भक्तों ,समाज सेवियों और स्थानीय नागरिकों के अथक प्रयासों से साकार रूप मिला।
सभी के सामूहिक सहयोग और निरंतर प्रयासों से यह कार्य सफल हो सका।
चौराहे के नामकरण से नए केवल गौ माता के प्रति श्रद्धा का प्रतीक स्थापित हुआ है, बल्कि यह स्थल अब एक नई पहचान भी प्राप्त करेगा ,स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गौ भक्तों ने भविष्य में भी गौ सेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर कई गौ भक्त मौजूद थे।
रिपोर्टर ::: वॉइस ऑफ़ मीडिया ::: राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें