ब्यावर जिले के ग्राम पंचायत लिलरिया के प्रस्तावित वार्डों में संशोधन की मांग**

 *ब्यावर जिले के ग्राम पंचायत लिलरिया  के प्रस्तावित वार्डों में संशोधन की मांग**


**

ब्यावर जिले की नवगठित ग्राम पंचायत लिलरिया के प्रस्तावित वार्डों में संशोधन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा को ज्ञापन सौपा। ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि प्रस्तावित वार्ड संख्या एक में शामिल विनायक जी का बेरा, चूंड़ावतों का बेरा और गढ़वालों का बेरा को निकटता के आधार पर वार्ड संख्या तीन में शामिल किया जाए।

जिसकी दूरी लगभग 1.5 किलोमीटर है। 

इसी तरह वार्ड संख्या तीन में शामिल बेनीवालों की ढाणी को वार्ड संख्या एक में जोड़े जाने की मांग की गई। क्योंकि यह ढाणी वार्ड संख्या 1 से अधिक समीप स्थित है। ग्रामीणों का कहना है ,कि इससे संबंधित ढाणियों को उनका सही और सुविधाजनक वार्ड मिल सकेगा। 

इस मौके पर किसान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश बेनीवाल ,भिया राम, तेजाराम,नाथूराम, मुकेश,शिवलाल,धर्माराम बक्सा राम, बाबूराम ,रामलाल ,दीनाराम, मोहनलाल,पूराराम,राकेश,स्वरूप राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। 

रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान 

शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार