केशव राय पाटन में पैदल यात्रियों का चार दिवसीय भंडारे का विधिवत शुभारंभ
*केशव राय पाटन में पैदल यात्रियों का चार दिवसीय भंडारे का विधिवत शुभारंभ
******
केशव राय पाटन में चहीचा नवयुवक मंडल द्वारा चौथ माता पैदल यात्रियों का आठवां भंडारे का विधिवत्त शुभारंभ देवनारायण बाग सीएचसी के पास शुरू हुआ। जिसमें अतिथि देई खेड़ा थाना अधिकारी धारा सिंह गुहाटा, सरपंच सुनील मीणा, विधायक प्रतिनिधि अशोक मीणा, समाजसेवी मुकेश मेघवाल,युवा नेता नरेंद्र मीणा आदि ने माता के चित्रण की पूजा अर्चना कर फीता काटा और नवयुवक मंडल द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
भंडारे में चाय नाश्ता, यात्रियों के लिए रात्रि विश्राम आदि व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर नवयुवक मंडल सदस्य चेतन मीना, पूर्व सरपंच राजेंद्र मीणा,शिवराज,पवन बृजेश सांवरिया ,मोहित मंडल सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर ::: वॉइस ऑफ़ मीडिया ::: राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें