पाली मारवाड़ जंक्शन धनला ग्राम में नायक समाज विकास एवं शिक्षा समिति सप्तम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
*पाली मारवाड़ जंक्शन धनला ग्राम में नायक समाज विकास एवं शिक्षा समिति सप्तम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित*****
पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में नायक समाज विकास एवं शिक्षा समिति द्वारा 150 होना छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
मारवाड़ जंक्शन के प्रेम वाटिका मामा वास चौराया धनला पर नायक समाज विकास एवं शिक्षा समिति द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले 150 समाज के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।
नायक समाज विकास समिति अध्यक्ष, जीवाराम राठौर शिक्षा समिति अध्यक्ष ,चेलाराम और समस्त पदाधिकारीयों द्वारा सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
प्रतिभा समारोह में समाज के साधु संतों और भामाशाहों का भी विशेष स्वागत किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में राज्य और जिले के कोने कोने से नायक समाज के समाज बंधु पहुंचे। आयोजक विकास एवं शिक्षा समिति द्वारा अतिथियों का माला ,साफा द्वारा स्वागत किया गया।
अध्यक्ष जीवाराम ने समाज में शिक्षा पर जोर देने की बात कही और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया, तथा कहा कि समाज की कुरीतियों को मिटाने की अत्यंत आवश्यकता है जिसे हमारे सभी समाज बंधुओ को स्वीकारना होगा।
रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें