नीमकाथाना के निकट मोहनपुरा गांव में सरकारी बोरवेल से निकला पानी ग्रामीणों के संघर्ष की जीत
*नीमकाथाना के निकट मोहनपुरा गांव में सरकारी बोरवेल से निकला पानी ग्रामीणों के संघर्ष की जीत
*****
राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष (राज्य मंत्री ) प्रेम सिंह बाजोर का अभूतपूर्व योगदान।
ग्रामीणों ने मंत्री जी का हृदय से आभार जताया।
नीमकाथाना पाटन क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में लंबे समय से चली आ रही थी । पेयजल समस्या जिसका आखिरकार का समाधान हो गया।
सरकारी बोरवेल में पानी निकलने से गांव वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई ।
इसे ग्रामीणों ने नए साल का सबसे बड़ा तोहफा बताते हुए अपने निरंतर संघर्ष और एकजुटता की जीत माना है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री प्रेम सिंह बाजोर का हृदय से आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है, कि मंत्री जी की पहल, सहयोग और सक्रिय प्रयासों के चलते ही यह कार्य संभव हो पाया है।
खुशी जाहिर करने वालों में ग्राम पंचायत बल्लूपुरा के पूर्व सरपंच ,हजारीलाल मीणा, बूथ अध्यक्ष ,विकास कुमार मीणा,रविंद्र योगी और सुनील योगी ,समाज सेवी संजय यादव,आदित्य यादव,ललित योगी ,नरेश योगी ,राजेश यादव,राकेश सेन,सतपाल योगी सनी मीणा,लीलाराम आर्य,यादराम यादव जय सिंह योगी, बजरंग योगी,अंकित योगी, सुखाड़ यादव एवं विक्रम यादव सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि अब गांव में पीने के पानी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
आने वाले समय में जल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू और मजबूत होगी। मोहनपुरा के लिए यह सिर्फ एक बोरवेल नहीं बल्कि उम्मीद ,राहत और विकास की नई शुरुआत है।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें