नाथद्वारा राजसमंद में श्रीनाथजी को अरोगाया 56 भोग और श्रीनाथजी की भव्य आरती उतारी गई
*नाथद्वारा राजसमंद में श्रीनाथजी को अरोगाया 56 भोग और श्रीनाथजी की भव्य आरती उतारी गई
****
नाथद्वारा राजसमंद में चिरंजीव विशाल बावा ने श्री नाथ जी की भव्य लाड लडाकर भव्य आरती उतारी, और पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय के प्रधान पीठ नाथ द्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में शनिवार को छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन किया गया।
इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया
पूज्य पाद तिलकायत 108 श्री राकेश जी महाराज श्री की आज्ञा से वैष्णव परिवार की ओर से श्रीजी प्रभु को बड़े मनोरथ में छप्पन भोग अरोगाया गया ।
इस अवसर पर श्रीजी प्रभु को विशेष श्रृंगार कराया गया ।जिसमें विशेष रूप से सफेद साटन के चागदार वागा, गुलाबी गाति का पटका और श्री मस्तक पर जड़ाऊदार और मुकुट पर पान के श्रृंगार से सुशोभित किया गया ।
इस अवसर पर तिलकायत सुपुत्र चिरंजीव गोस्वामी विशाल बावा सेवा में पधारे और प्रभु श्री नाथ जी के लाडले लाल प्रभु के संग 56 भोग के विशेष भोग लगाए गए ।
इसके बाद विशाल बावा ने प्रभु को लाड लडाकर राजभोग दर्शन में आरती उतारी।
दर्शन पश्चात मनोरथी कोकिलाबेन,जितेंद्र कुमार शाह,चौकसी परिवार और चेतन संजय शाह व मानसी वीरेन शाह और उनके परिवार का मंदिर परंपरा अनुसार विशाल बावा ने उपरना उड़ा कर एवं प्रसाद प्रदान कर आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मंदिर मंडल बोर्ड सदस्य सुरेश भाई साधवी,समीर चौधरी,तिलकायत के सलाहकार अंजान शाह,समाधानी दिनेश जी,तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित ,सहायक अधिकारी अनिल,कैलाश पालीवाल सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे।
56 भोग के अवसर पर मनोरथी परिवार के अलावा सैकड़ो वैष्णवों ने भी इस अलौकिक मनोरथ के दर्शनों का लाभ लिया।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें