भाजपा सरकार के ०2 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ!


भाजपा सरकार के ०2 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ!




*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट* 


(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़ - राज्य में भाजपा सरकार के सफल ०2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज राजगढ़ गणेश पोल पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया।

रथ यात्रा के शुभारंभ में भाजपा प्रत्याशी बन्नाराम मीणा व भाजपा के पूर्व जयपुर संभाग प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष और  कला संगम अभय समाज के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरीशंकर खंडेलवाल,राजगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित,भजेड़ा सरपंच सीमा मीणा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कार्यक्रम संयोजक रत्तीराम सैनी और जगमोहन शर्मा रथ के साथ चल कर सरकार की ०2 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार योजनाओं की जानकारी देने के लिए पहुंचे।

यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरी, जहाँ जगह-जगह लोगों ने रथ यात्रा का स्वागत  किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। रथ यात्रा का उद्देश्य जनता को सरकार की नीतियों से जोड़ना और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देना है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया विधानसभा संयोजक प्रेमनाथ धामानी,राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा,राजेश मीणा,भाग्यशाली सैनी,पुरण सिंह नरूका,रामावतार गुप्ता, कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक बादल सैन,सतेंद्र सैनी,पार्षद रूपनारायण मीणा,पार्षद बेनी प्रसाद सैनी,प्रमोद शर्मा,अजय शर्मा महाराज,उमेश मंडावरा, शेखर तमोली,पार्षद प्रीति शर्मा, तुलसी शर्मा,फूलचंद प्रजापत, महावीर सैन,जगदीश सैनी आर्यभट्ट,लोकेश रावत,रतन तिवाड़ी,एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा, महेश इंदोरिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नववर्ष के उपलक्ष्य में श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर सेवा न्यास (ट्रस्ट) के द्वारा संचालित मंदिर संचालन एवं सेवा समिति के द्वारा 200 लीटर से भी अधिक "केशर पिसता मिश्रित दूध" वितरण किया

नीमकाथाना कपिल मंडी से अतिक्रमण हटाने को दिया ज्ञापन